एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली, पानी की समस्या पर लोग उबले

Baghpat Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बिजली, पानी की समस्या प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो वे कोताना रोड एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। इस बीच वहां पहुंचे एसडीओ की गाड़ी का घेराव किया। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में बिजली और पानी की समस्या दूर नहीं कराई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में पांच दिन से विद्युत व्यवस्था ठप है। बिजली न आने से लोग बेहाल है। पेयजल का संकट भी यहां बन गया है। कॉलोनी में लगे हैंडपंप भी खराब है। उन्हाेंने पहले कॉलोनी में ही विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके बीच कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो वे नारेबाजी करते हुए कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचे। छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था। उन्होंने नारेबाजी की। इसी बीच किसी कार्य से एसडीओ एमडी शर्मा जीप से वहां पहुंचे तो उन्हाेंने उनका घेराव किया। एसडीओ ने उन्हें उनका फीडर ठीक करा बिजली सुचारु कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी की यदि 24 घंटे में विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान गोविंद, ब्रजेश, नदीम, मुन्नी, अंगूरी, सलीम, मेहरबान, जाकिर, दिलशाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें