बड़ौत। भाजपा की विजय व बागपत लोकसभा से सत्यपाल सिंह की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह है। शनिवार को होली दीवाली एक साथ मनाई ।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी जैसे नेता की आवश्यकता है और वे ही देश को शक्तिशाली एवं समृद्धिशाली बना सकते हैं। इस अवसर पर रवींद्र राठी, शशि भूषण, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद जैन, अनिल शर्मा, मदनपाल, प्रदीप सोती, ईश्वर सिंह, अनिल खोखर, धनेंद्र कुमार, सोदान सिंह, सुखपाल शर्मा, मनोज कुमार आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयवती के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी उत्सव मनाया। होली खेलते हुए मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रीना शर्मा, शैली, सुनीता कश्यप, आरती सैनी, अर्चना शर्मा, बबीता गुप्ता, सुनीता तोमर, सोनिया पंवार आदि रही।
जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में भी जीत पर जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर कुलदीप त्रिवेदी, अतुल जैन, श्रीनिवास, नीरज कौशिक, संजीव शर्मा, आशु आदि शामिल रहे। नगर भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी देश में भाजपा की जीत पर खुशी जताई और विजयी जुलूस निकाला। इस अवसर पर अमित जैन, आकाश बंसल, विश्व प्रताप सिंह, चंद्रवीर सिंह तोमर, शोभित शर्मा, रोहित, राजीव आदि रहे। घासमंडी में भी मिठाईयां बांटी। इसमें कालू जैन, गौरव, सतपाल सिंह, राकेश, सुभाष, प्रवीण, मोनू, हरपाल सिंह, सुरेंद्र, रवि वर्मा, कालू जैन आदि रहे। निरपुड़ा गांव में अजय राणा के आवास पर भाजपा की जीत पर मिठाईं बांटी। इसमें बाबा भोल्लर, अजय राणा, कृष्णपाल राणा, विवेक राणा, संजीव राणा, श्यो प्रसाद, अमित आदि रहे।
बिनौली। भाजपा के विजयी प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरनावा व बिनौली गांव में आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ाें पर नृत्य किए तथा मिठाई बांटी।
बरनावा में उत्तम त्यागी, देवेंद्र जैन, संदीप जैन, मोहित शर्मा, योगेश त्यागी, अरुण जैन, रामनिवास, इरफान अब्बासी व बिनौली में अरुण त्रिपाल धामा, कुलदीप धामा, राजीव गोस्वामी, सत्यप्रकाश गोयल, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अमित धामा, महीपाल प्रधान, सरजीत सिंह, राजीव धामा ने मिठाई बांटी।
खेकड़ा। तहसील में अधिवक्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बांटी। अधिवक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास एवं रोजगार की नई उंचाइयों को छूकर मिशाल कायम करेगा। नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश भेजे। संजय यादव, संजू यादव, भूपेंद्र धामा, राजू, संदीप शर्मा , अशौक शर्मा, नरेंद्र कुमार, मोहन, योगेंद्र, मोनू, सोनू, संजय कर्दम, रविंद्र कुमार, राजीव धामा आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा को बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जश्न मनाया। भंडारे का आयोजन किया कर कोल्ड ड्रिंक स्टाल लगाया।मेरठ-बागपत रोड पर सुबह से ही भंडारा शुरू हो गया। इसमें वेदप्रकाश उर्फ बेदू, अशोक, अजब सिंह, मनोज आर्य, कुलदीप, राहुल, सौरव, बिजेंद्र, सत्यप्रकाश ने सहयोग किया।
दूसरी तरफ बस स्टैंड के पास अतुल गुप्ता ने भाजपा की जीत पर खुशी मना शीतल पेय का स्टाल लगाया और लोगों को कोल्ड ड्रिंक पिलाईं।