एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पशु व्यापारी की हत्या, दो गिरफ्तार

Baghpat Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। सुन्हैड़ा में पशु व्यापारी की बृहस्पतिवार रात्रि में घर से जंगल ले जाकर ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को कुएं में फेंककर फरार हो गए। मृतक की विधवा ने थाने पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्हैड़ा के सिल्वर नगर धनौरा निवासी सत्तार (32) अपनी ससुराल में करीब एक वर्ष से रहकर पशुओं का व्यापार कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सत्तार को उसका साथी सलमान घर से भैंस की खरीददारी करने के लिए बुलाकर ले गया। इसके बाद वह जब देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश में जुट गए। परिजनों ने गांव के ही सलमान व उमेश पर हत्या की आशंका जतायी। पुलिस ने देर रात्रि में ही सलमान व उमेश को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में सत्तार की हत्या कर शव गांव के समीप जंगल में वीरेंद्र सिंह के खेत में स्थित कुएं में डालना स्वीकार किया। सुबह होने पर पुलिस ने दोनों की निशान देही पर कुएं से मृतक के शव को बाहर निकाला। शव ईंटों से बुरी तरह कुचला हुआ था। परिजनों ने कहा कि शव तभी उठाने देंगे जब दो अन्य फरार आरोपियों के नाम उजागर कर गिरफ्तार किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, सीओ सोमदत्त शर्मा, एवं थानाध्यक्ष जीपी सिंह के समझाने के बाद उन्होंने शव को उठाने दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की विधवा बानो ने गांव के सलमान, उमेश एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें