एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाई-बहन से जेवरात - नगदी लूटी

Baghpat Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। सरेशाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टयौढ़ी गांव के नजदीक तीन सशस्त्र बाइक सवार बदमाश ने मोपेड से बड़ौत आ रहे भाई-बहन को तमंचों के बल पर रोक कर उनसे सोने-चांदी के जेवरात अौर 1500 रुपये लूट लिए और उन्हें मारपीट कर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल खुर्शीदा पत्नी ताहिर पठान कोट बड़ौत की रहने वाली है। उसका भाई आलम निवासी पुरमाली गांव से अपनी बहन खुर्शीदा के यहां आया हुआ था। रविवार को वह अपनी बहन को मोपेड पर लेकर बागपत दवा लेने गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टयौढ़ी अौर बड़ौली के बीच बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उन्हे तमंचों के बल पर रोक लिया और बटों से हमलाकर कर वे आलम से 1500 रुपये की नगदी अौर उसकी बहन के कान के कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी लूटकर ले गए। इसकी सूचना उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में उन्होंने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई विजय सिंह ने कहा लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें