एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छपरौली ब्लाक के केंद्रों में एक माह से नहीं बांटा पुष्टाहार

Baghpat Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पुष्टाहार वितरण में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। छपरौली ब्लाक के केंद्रों में एक माह से पुष्टाहार का वितरण नहीं हुआ। सीडीओ ने एनजीओ को नोटिस जारी किया। एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा ठेका निरस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के सभी ब्लाकों में बाल विकास पुष्टाहार योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए भोजन बनाने का जिम्मा एनजीओ को दिया। एक जुलाई से सभी केंद्रों में पुष्टाहार बांटने के आदेश दिए, लेकिन कहीं भी नियमित रूप से पुष्टाहार का वितरण नहीं किया। सीडीअो बैजनाथ राम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार वितरण की समीक्षा की। इसमें एनजीओ की लापरवाही सामने आई। छपरौली ब्लाक के किसी भी केंद्र में एक दिन भी पुष्टाहार का वितरण नहीं किया। यहां जन चेतना समिति को जिम्मेदारी दी है। बड़ौत और बिनौली में माइक्रो एजूकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी पुष्टाहार का वितरण कर रही है, लेकिन यह एनजीओ एक ही रसोई चला रही है या दो रसोई चला रही है, इसकी जांच के आदेश दिए। इसके अलावा जितने भी एनजीओ हैं, कोई भी समय से पुष्टाहार का वितरण नहीं करा रहा है।
सीडीअो ने सभी एनजीओ को नोटिस जारी किया और एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा व्यवस्था नहीं सुधरी तो भुगतान रोका जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनजीओ को खाने का मीनू केंद्र पर चस्पा करने, पुष्टाहार बांटने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने, रुट चार्ट देने, गाड़ी नंबर, चालक का मोबाइल नंबर अौर नाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पुष्टाहार वितरण के निर्देश दिए। इसके अलावा कुपोषण एवं पुष्टाहार गुणवत्ता की जांच करने, शिक्षा की जांच करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें