एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र राहुल को किया सम्मानित

Baghpat Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सैकेंड्री विद्यालय के मेधावी छात्र अौर छात्राओं को सम्मानित कर भारतीय संस्कृति के अनूरूप अनुशासन संस्कार ग्रहण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सैकेंड्री विद्यालय में सोमवार को शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूर्व में हुई जनपदीय भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के मेधावी छात्र अौर छात्राओं को सम्मानित करने को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ गायत्री परिवार के जनपद संयोजक ओमपाल शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा छात्र जीवन में अनुशासन संस्कार सर्वोपरि होता है। उन्होंने जनपद में भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा नौ के छात्र राहुल सैन को प्रशस्ति पत्र अौर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा अौर प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, गायत्री परिवार के मा. कंवर पाल सिंह, खड़क सिंह, रणधीर सिंह, वेदप्रकाश, प्रयास भारद्वाज, संजय गुप्ता,शैलजा कौशिक, किशन त्यागी, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें