एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेरठ और गाजियाबाद को निजीकरण में देने का होगा विरोध

Baghpat Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत जनपद बागपत की बैठक एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा मेरठ और गाजियाबाद शहरों को निजीकरण में देने का विरोध होगा। उन्होंने मांगों को लेकर 23 सितंबर को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिंह की अध्यक्षता और एमए खान के संचालन में हुई बैठक में जनपद बागपत की कमेटी का गठन किया और विद्युत वितरण खंड द्वितीय बड़ौत की कमेटी का भी गठन किया। इसमें 23 सितंबर को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें विभाग द्वारा कई वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, 10650 रुपये एक जनवरी 1996 से लागू करनेे, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन पूर्ण भुगतान कराने, एपीसी निरस्त कर पुरानी समयबद्ध वेतनमान की योजना लागू करने, 14 जनवरी 2000 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि मांगों पर विचार किया । इसमें महावीर सिंह, सुरेंद्र कुमार तोमर, नरेश चंद शर्मा, कैलाश कुमार, मनोज सिंह ने मेरठ और गाजियाबाद शहरों को निजीकरण में देने का पुरजोर विरोध किया और कहा निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। इसमें प्रांतीय कोषाध्यक्ष महाबीर सिंह, नरेश चंद शर्मा, हरिराज, दिलमणि प्रसाद, खलील अहमद, कैलाश चंद, धर्मपाल, राधेश्याम गुप्ता, राम सिंह, महिपाल, उत्तम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें