एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर हुआ जूतम-पैजार

Baghpat Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। विवाद में समझौते के लिए एसपी दफ्तर में महिला सहायता प्रकोष्ठ में बुलाई दंपति में जमकर मारपीट हुई। इससे दफ्तर में हंगामा हो गया। सिनौली गांव के एक युवक की शादी सिसाना गांव की एक युवती से छह साल पहले हुई थी। वर्तमान समय में वह दिल्ली के सोनिया विहार में रह रहे हैं। पिछले कई माह से उनमें विवाद चल रहा है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ में बुलाया। इस दौरान दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला ने अपने पति को चाटा मार दिया। बाद में दोनों में मारपीट हो गई। इससे दफ्तर में हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनाें पक्षों को समझा - बुझाकर मामला शांत कराया। मौजूद पुलिस कर्मियों के अनुसार पहले दंपति में कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें