बड़ौत। गांधी पार्क में मंडल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए आयोजित योग शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों को योगासन का अभ्यास कराया।
शिविर में विद्यार्थियों के मेरूदंड को लछीला बनाने के लिए गतिशील आसानों का अभ्यास कराया। हलासन एवं पश्चिमोत्तासन, शशांकासन एवं भुजासन को तीव्र गति से गतिशील आसनों में सिखाया। विद्यार्थियों को गोमुखासन, उष्ट्रासन, शीर्षासन, हलासन, पदमासन, बहद पदमासन, मत्स्यासन आदि का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बच्चों को एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने को अनुलोम - विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। मंडल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 20 अक्तूबर को मेरठ में होगी। इसमें सभी आयु वर्ग के बाल, युवा एवं प्रौढ, महिला-पुरूष भाग लेंगे। शिविर में द क्वार्क स्कूल ऑफ एक्सलेंस के विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही। प्रधानाचार्य सविष्ठा एवं अध्यापक विनोद कुमार ने विशेष योगदान दिया। इसमें हिमांशु, फैजल, सिद्ध, चेतन, दिव्यांश, वंश आदि रहे।