बड़ौत (बागपत)। जाट शिक्षा सभा के दो नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आमने-सामने दो प्रत्याशी अपने दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह ने गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
जाट शिक्षा सभा के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह ने गांव भड़ल, निरपुड़ा, बामनौली में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उनके समर्थन में लोगों में उत्साह देखने को मिला। तीनों गांवों में उनका फूल मालाओं से जोशी से स्वागत कर उन्हें रिकार्ड मत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरेंद्र पाल सिंह कहा उन्हाेंने कॉलेज के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान समय में जाट शिक्षा सभा द्वारा संचालित सभी संस्थाओं का देश में ही नहीं विदेशों में भी नाम है। यदि वे जीते तो इसे कृषि विश्व विद्यालय बनाने का काम करेंगे। इसमें कृष्णपाल प्रधान, जितेंद्र चौधरी, महीपाल, चरण सिंह, कृपाल सिंह, ओमपाल, राजपाल, यशपाल, त्रिपाल, सोहनवीर, सुमेर पाल, वीरेश, महीपाल आदि रहे।