एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मदन भैय्या ने कई गांवों में जनसंपर्क किया

Baghpat Updated Wed, 15 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। दिल्ली के 12 तुगलक रोड स्थित बंगले को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का स्मारक घोषित कराने की मांग को 12 अक्तूूबर को मेरठ में प्रस्तावित रैली के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। रालोद नेता गांव- गांव जाकर जनसंपर्क करने में लगे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद की कोशिश ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की है। खेकड़ा के पूर्व विधायक मदन भैय्या ने भी शुक्रवार को कई गांवों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने सांकरौद, मवी कलां, काठा, बंदपुर, बसी, बड़ा गांव, ढिकौली, घिटोरा, विनय पुर और गोठरा में संपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में कहा किसानों के मसीहा के स्मारक का मुद्दा राजनीतिक नहीं है। यह सभी किसान और मजदूरों के सम्मान की लड़ाई है। इस दौरान देवेंद्र प्रमुख के अलावा कई गांवों के प्रधान भी साथ रहे। इनमें राजेंद्र काठा, प्रवीन बंदपुर, इंद्रपाल सांकरोद, देवेंद्र धामा मवी कलां, पवन बंसल गोठरा, विनोद ढिकौली और मनोज विनय पुर प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें