एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डौला में युवती से छेड़छाड़ पर तनाव

Baghpat Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में शादी समारोह में आई युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर गांव में तनाव हो गया। लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को डौला गांव में दलित परिवार में बारात आई हुई थी। इसके अलावा दूसरे समुदाय की एक युवती की बारात में आई हुई थी। उसकी बारात में आई एक युवती गलती से दलित परिवार के शादी समारोह में चली गई। इसी दौरान बारात में आए एक युवक ने उस युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कर दी तो युवती ने शोर मचा दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की।
इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। गांव में दोनों शादी शांतिपूर्ण हो गई। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस तैनात कर दी गई। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहा छेड़छाड़ करने पर शादी में झगड़ा हो गया था। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें