एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से जारी होगा किसानों को गन्ने का इंडेंट

Baghpat Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। रमाला और बागपत शुगर मिलें गन्ना पेराई के लिए तैयार हैं और इंडेंट भी जारी किए जाने की तैयारी कर रही हैं। लखनऊ में बुधवार को मिलों की बैठक के बाद बृहस्पतिवार से किसानों को गन्ने का इंडेंट जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। क्रय केंद्र भी लगने शुरू हो गए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत और रमाला शुगर मिलें 10 नवंबर से पेराई शुरू करने जा रहीं हैं। इंडेंट जारी करने के लिए भी मिलों ने तैयारी कर ली है। बुधवार को लखनऊ मिल प्रबंधकों की केन कमिश्नर के साथ बैठक भी होने जा रही है। बैठक के बाद मिलें इंडेंट जारी करना शुरू करेंगी। बागपत और रमाला शुगर मिल छह नवंबर से इंडेंट जारी कर सकती हैं। इसके लिए ट्रायल भी हो चुका है। कंप्यूटर से इंडेंट जारी किया जाएगा। शुरुआत में थोड़ा-थोड़ा इंडेंट जारी किया जाएगा। धीरे-धीरे करके इंडेंट बढ़ाया जाएगा और फिर पूरा इंडेंट जारी किया जाएगा। इंटेंड की तैयारी के साथ ही मिलों के क्रय केंद्र भी लगने शुरू हो गए हैं। बागपत शुगर मिल ने 10 नवंबर को मिलें शुरू किए जाने के मद्देनजर 32 में से लगभग 23-24 क्रय केंद्र लगवा दिए हैं। रमाला शुगर मिल के 10 में से 5-6 क्रय केंद्र लगाए जाने का दावा भी गन्ना अधिकारी कर रहे हैं। तितावी शुगर मिल के अधिकारी भी 14 नवंबर से मिल शुरू करने का आश्वासन दे चुके हैं, जबकि मलकपुर समेत मोदीनगर, भैंसाना, किनौनी समेत आसपास की शुगर मिलें भी 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच चलने लगेंगी।

मलकपुर शुगर मिल के छह क्रय केंद्र कटे
मलकपुर शुगर मिल के 87 में से छह क्रय केंद्र कम कर दिए गए हैं। इस बार सिर्फ 81 क्रय केंद्र ही मलकपुर मिल लगाएगा। मलकपुर शुगर मिल के छह क्रय केंद्र काटकर तीन क्रय केंद्र भैंसाना शुगर मिल को, दो किनौनी शुगर मिल को और एक क्रय केंद्र दौराला शुगर मिल को दिया गया है।
विज्ञापन


इंडेंट जारी करने को तैयार मिलें
जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत कुमार का कहना है कि किसानों का इंडेंट जारी करने को मिलें तैयार हैं। बृहस्पतिवार या शुक्रवार से बागपत और रमाला शुगर मिलें इंडेंट जारी कर सकती हैं। चीनी मिल चलने से 4-5 दिन पहले ही इंडेंट जारी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें