एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ईंट भट्ठे बंद कराए जाने की मांग

Baghpat Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। जिले के किसानों ने रोक के बावजूद जिले में चल रहे चार ईंट भट्ठों को बंद कराए जाने की जिलाधिकारी से मांग की है। जिलाधिकारी धनलक्ष्मी के. को दिए गए ज्ञापन में सुमित सिंह, हरबीर सिंह, राजपाल, तेजपाल, चंद्रभान, प्रमोद एवं अशोक ने कहा है कि चार भट्ठों के चलाए जाने के कारण बागपत की कृषि भूमि और पर्यावरण नष्ट हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा भी 31 अक्तूबर 2014 को मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाई गई है। न्यायालयों द्वारा भी रोक लगाई गई है। फिर भी ईंट भट्ठों को संचालित किया जा रहा है। बागपत के भट्ठा स्वामी बिना पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र के मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। जबकि आदेशों के अनुसार किसी भी प्रकार से खोदी गई मिट्टी से ईंट नहीं बनाई जा सकती। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी द्वारा जिले में चल रहे चार ईंट भट्ठों का संचालन बंद नहीं कराया तो आदेशों की अवमानना के संबंध में वे उच्चत्तम न्यायालय में वाद दायर करेंगे। उन्होंने भट्ठों का संचालन बंद कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि आदेशों के बारे में वह पूरी जानकारी लेने के बाद वह इस मामले में कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें