छपरौली। कसबे की चौधरान पट्टी की नई चौपाल में चल रहे आर्य समाज के वार्षिक ोत्सव में भजनोपदेशों ने कहा समाज से कुरीतियों को हटाना ही आर्य समाज की उद्देश्य है। पाखंड से दूर रहने से ही समाज का कल्याण संभव है। उन्हाेंने कहा भगवान की भक्ति करने में ही सभी का हित समाहित है।
वाषिकोत्सव के अंतिम दिन भजनोपदेशों ने कहा इधर उधर न भटककर सीधे भगवान से ही संपर्क स्थापित करें । उन्होंने कहा भगवान से निवेदन करने में न तो मोबाइल फोन की तरह रोमिंग लगती है, न ही इसको रिचार्ज कराना पड़ता है, न मोबाइल व्यस्त है और न ही फोन की तरह बैट्री लो होती है। उन्हाेंने कहा किसी तरह के पाखंड में न पड़कर सीधे भगवान की भक्ति करें, इससे ही कल्याण संभव है। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रामनाथ ने की । इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य महक सिंह आर्य, ओमपाल आर्य, जयदेव आर्य, चरणसिंह वर्मा, ओमबीर सिंह डायरेक्टर, पूर्व चेयरमैन खिलारी, राममहेर सिंह, उदयवीर सिंह, नरेंद्र आर्य आदि रहे।