एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

31 दिसंबर तक खातों में पहुंचेगी समाजवादी पेंशन

Baghpat Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। प्रमुख सचिव समाज कल्याण द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के समाजवादी पेंशन के पात्रों के चयन की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी के खातों में पेंशन पहुंच जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी अपात्र के पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा। लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अगले माह में इस योजना की शुरूआत के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले से कुल 35399 आवेदन समाजवादी पेंशन के लिए प्राप्त हुए। इनमें से जांच के बाद 21216 आवेदन सही पाए गए। इनमें से शासन के लक्ष्य के अनुसार 18158 पात्रों का चयन किया गया है। सूची की पांच प्रतिशत रेंडम जांच खंड विकास अधिकारियों द्वारा और दो प्रतिशत जांच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बंधु बैठक खेकड़ा में होगी
बागपत। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली किसान बंधुओं की बैठक बुधवार को खेकड़ा तहसील में दोपहर दो बजे से सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें