एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाग निकला अजित उर्फ हप्पू 

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

बागपत। 50 हजार रुपये का इनामी अजित उर्फ हप्पू एक बार फिर पुलिस के हाथ से फिसल गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बावली के जंगल में ड्रोन उड़ाया। हप्पू रेलवे ट्रैक के पास खेत में सोता हुआ ड्रोन कैमरे में कैद भी हो गया। पुलिस ने किसान समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जब तक पुलिस ने जांच की तब तक वह जा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव का अजित उर्फ हप्पू वेस्ट यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। बागपत पुलिस ही नहीं मेरठ और नोएडा एसटीएफ तक उसके पीछे लगी हुई है, लेकिन हप्पू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। यह हाल तो तब है जब पुलिस को जानकारी मिलती रहती है  हप्पू अधिकांश अपने क्षेत्र के जंगल में ही रहता है। कई बार पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिली। पिछले दिनों पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बावली के जंगल में ड्रोन उड़ाया। उस समय हप्पू अपने गांव के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास खेत में सोया  था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हप्पू ड्रोन कैमरे में कैद हो गया था, लेकिन पुलिस ने किसान समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वहां से लौट आई। पुलिस ने बाद में जांच की तो पता चला खेत में हप्पू ही सोया था। इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए खेत में कई बार दबिश दी, लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला। इससे पहले पुलिस को एक बाग में उसके होने की जानकारी मिली थी। जब तक पुलिस वहां पर पहुंची हप्पू वहां से जा चुका था।  दूसरी तरफ एसपी अजय शंकर राय ने बताया 50 हजार रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़  लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें