एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंक खुलते ही उमड़ी भीड़ 

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत के पीएनबी बैंक में हंगामा कर रहे लोगो को समझाते सीओ राजवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

बागपत के बड़ौत में केंद्र सरकार के 1000 और 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जब बैंक खुले तो बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। कोई पैसा जमा कराने तो कोई रुपये बदलने के लिए बैंक पहुंचे। इससे बैंकों में लोगों में मारामारी मच गई। पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ ने बैंकों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही बैंकों के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई। बैंकों के खुलते ही उमड़ी भीड़ को देखकर बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक तेजवीर सिंह ने बताया  अभी नई करेंसी नहीं आई है। हम पुराने नोटों को ही प्रतिबंधित नोट लेकर आईडी के साथ फॉर्म भरवाकर बदल रहे हैं। यह 30 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी, लेकिन लोग नोच बदलने के लिए उतावले दिखाई दे रहे है। देर शाम तक बैंकों में भीड़ का नजारा देखने को मिला। रात्रि 8 बजें तक बैंक खुलने के आदेश थे, लेकिन कुछ बैंकों को छोड़कर अधिकांश बैंक बंद हो गए। एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ बैंकों का निरीक्षण कर व्यवस्था संभाली। 
दूसरी ओर पंजाब नेशनल बैंक की स्थिति खराब दिखाई दी। वहां कोई व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। आदेशों के बावजूद प्रतिबंधित नोट जिसका खाता बैंक में नहीं है वह भी आईडी के साथ 4 हजार रुपये बदल सकता है, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक में ऐसा नहीं दिखा और वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। नये नोट मात्र दो बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी में 2000 के नोटों की थोड़ी करेंसी पहुंची। 
विज्ञापन


10 रुपये के सिक्के भी नहीं ले रहे व्यापारी
बड़ौत। नये नोटों के साथ-साथ आम लोगों को 10 रुपये के सिक्के के लिए भी जूझना पड़ा। कोई भी दुकानदार 10 रुपये के सिक्के भी नहीं ले रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम दीपाली कौशिक और स्टेट बैंक के प्रबंधक तेजवीर सिंह से की तो उन्होंने कहा यदि कोई 10 रुपये का सिक्का नहीं ले रहा है तो सीधे तौर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए, क्योंकि इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

लॉकरों की तरफ दौड़े व्यापारी
बड़ौत। बृहस्पतिवार को शाम के समय अफवाह उड़ी  बैंकों में लॉकर भी आज रात को सीज हो जाएंगे। इस खबर से व्यापारी बैंकों की तरफ दौड़ पड़े। वे अपने लॉकरों में रखे जेवरात और अन्य चीजें निकलवाई, जबकि स्टेट बैंक के प्रबंधक तेजवीर ने कहा अभी तक ऐसे आदेश नहीं आए, यह भ्रामक प्रचार है।

आज खुलेंगे एटीएम
बड़ौत। शुक्रवार को एटीएम खुलने का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। आज एटीएम पर भीड़ का नजारा देखने को मिलेगा। देखना है कि क्या एटीएम खुलने के बाद उनमें पैसा निकलेगा या नहीं यह शुक्रवार पर निर्भर है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें