एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निकेश के हत्यारोपी रोहित का कोर्ट में सरेंडर 

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
court
विज्ञापन

Next Article

बागपत। रामनगर गांव के युवक निकेश उर्फ निक्की (22) की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। आरोपी के भाई राहुल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रामनगर गांव के किसान रामेश्वर शर्मा का बेटा निकेश उर्फ निक्की 14 नवंबर की शाम कस्बा अमीनगर सराय में बाइक से गए थे। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे थे। तलाश करने पर अगले दिन परिजनों को खेत में उनकी बाइक और जैकेट मिली थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने गांव के युवक राहुल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर निकेश का 16 नवंबर की रात खेत से शव बरामद किया था। मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक राहुल और उसके भाई रोहित पर निकेश का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका भाई आरोपी रोहित फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। आरोपी रोहित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शरद तिजारा का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते ही आरोपी रोहित ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें