एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रधान ने की घर-घर से कूड़ा उठवाने की शुरुआत

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुकुंदपुर गांव में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की है। प्रधान ने कूडे़ से कंपोस्ट खाद बनाने की भी योजना बनाई है। सहायक उपकरण समारोह के दौरान राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल सिंह गुर्जर और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने ट्रैक्टर में बैठकर शुरूआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुंदपुर गांव प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए घर-घर से कूडा उठाने की योजना बनाई। इसके लिए एक ट्रैक्टर-ट्राली खरीदा, जिसके माध्यम से गांव की गालियों में घूमकर कूड़ा एकत्र कराया जाएगा। इस कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा। खाद तैयार करने के बाद किसान और वन विभाग को विक्रय किया जाएगा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को बागपत में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित समारोह स्थल पर प्रदर्शन के लिए रखा गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री चौधरी कृष्णपाल सिंह गुर्जर और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने इसकी शुरूआत की। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को पॉलीथिन कूडे़ में ने डालने और कूडे़ को तालाब में न फेंकने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें