एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दलित पर तेजाब फेंका, मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 22 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कंडेरा गांव में कृष्णपाल की हत्या के बाद गमगीन बैठी महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

बागपत के बड़ौत के कंडेरा गांव में दलित व्यक्ति की तेजाब से उड़ेल कर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके बेटे ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी कृष्ण पाल (50) पुत्र सिलारा बुधवार की सुबह मशीन पर चारा काट रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह चिल्लाने लगा तो उसके परिवार के लोग उधर दौड़े और उन्होंने कपड़ा डालकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत तेजाब से जल चुका था।
    परिवार के लोग उसे दिल्ली ले गए, वहां उसने बुधवार की रात में दम तोड़ दिया। इस संबंध में उसके बेटे सचिन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है कि उसके पिता को रंजिश तेजाब से जलाकर मारा गया है। कृष्णपाल की मौत से उसकी पत्नी सुनीता और परिजनों में कोहराम मचा है। बृहस्पतिवार को उसका शव दिल्ली से गांव पहुंचा और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने कहा हाल ही में उसने साहूकार से कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी की थी। अब साहूकार उस पर पैसे लौटने का दबाव बना रहा था। कर्ज में डूबे होने के कारण उसने आत्महत्या की है, लेकिन उसके परिजन इसे दूसरा रूप देने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें