एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रफ्तार ने ली किशोरी की जान

Bahraich Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कुंडासर गुलालपुरवा गांव के पास शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित कार ने एक किशोरी को टक्कर मार दी। वह सड़क पार कर रही थी। गंभीर रूप से घायल बालिका को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज क्षेत्र के कनैला गांव निवासी शकीना (12) गुरुवार को अपने ननिहाल गुलालपुरवा आई थी। शुक्रवार की देर शाम वह किसी काम से कुंडासर जा रही थी। शकीना जब बहराइच-लखनऊ मार्ग को पार करने लगी तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (डीएल 5सी जे 0003) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शकीना हवा में लगभग पांच फीट उछल गई और कार के शीशे पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन-फानन में कार में बैठे लोगोें ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने शकीना को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। चालक भी गिरफ्तार है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अभी दुर्घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चालक के नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें