एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरक्षण के समर्थन में उतरे कर्मचारी

Bahraich Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से प्रोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक के समर्थन में रविवार को रैली निकालकर कर्मचारियों ने धरना दिया। समिति पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए विधेयक को संसद में बहस व मतदान के लिए 17 दिसंबर को लाए जाने की मांग की, जिससे शोषित व पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने से पूर्व समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट से रैली निकाली। नगर के विभिन्न मागों से होते हुए रैली पुन: कलक्ट्रेट पहुंची, जो धरने में तब्दील हो गई। मंडल कोआर्डिनेटर शशिकांत गौतम ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण के विरोधी, व्यवस्था में बदलाव नहीं होने देना चाहते। एकाधिकार को बनाए रखने के लिए लोग विधेयक का विरोध कर रहे हैं। संरक्षक श्यामजी चक्रवर्ती ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण न मिलने से उच्च पदों पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। रमेश चंद्र दोहरे ने समाज के विकास के लिए कानूनी संरक्षण दिए जाने पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मंशाराम सिद्धार्थ ने कहा कि संसद में 17 दिसंबर को विधेयक को प्रस्तुत कर बहस व मतदान जरूर कराया जाए। धरने का संचालन शरद चंद्र राय ने किया। धरने के दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, शिक्षा, नलकूप समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट वीके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। धरने में पवन कुमार गौतम, अरुण भारती, सुनील सरोज, अरमनाथ भास्कर, राजकुमार, अरविंद कुमार, एसपी बौद्ध, रमेश चंद्र, भारत भूषण, अशोक कुमार, नेबूलाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें