एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

िबना मिट्टी डाले ही मार्गों की पटाई

Bahraich Updated Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत रायबोझा में मनरेगा कार्यों में जमकर धांधली की गई। जिला प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में खुलासा हुआ कि तकनीक सहायक, ग्राम प्रधान व सचिव ने तीन मार्गों पर बिना कार्य कराए ही कागजों में पटाई कार्य पूरा दिखाया गया और ढाई लाख रुपये हड़प लिए। डीएम ने तीनों को दोषी मानते हुए वसूली के आदेश दिए हैं। वसूली के आदेश के बाद भी रकम न जमा होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत रायबोझा में अधिकारियों ने मनरेगा के धन की बंदरबांट कर डाली। शिकायत पर परियोजना निदेशक डीके दोहरे ने जांच शुरू कराई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता रामहेत ने जांच की, तो शिकायतें सही मिलीं। तीन मार्गों पर बिना मिट्टी डाले ही मार्ग पटाई का कार्य पूरा दिखाकर धन हड़प लिया। जांच में दो लाख, 62 हजार, 850 रुपये की धांधली सामने आई है, जिसमें तकनीकी सहायक विनोद श्रीवास्तव की संलिप्तता मिली है। तकनीकी सहायक ने प्रधान साबिर अली व सचिव नंदकिशोर के साथ मिलकर बिना काम कराए ही धन हड़प लिए। अब प्रशासन ने वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वसूली की रकम न जमा करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
दर्ज होगा मुकदमा : पीडी
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डीके दोहरे ने बताया कि जांच में धांधली का खुलासा हुआ है। तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से 87 हजार, 616 रुपये बराबर वसूली करने के निर्देश बीडीओ को दिए गए हैं। एक सप्ताह में रकम न जमा होने पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें