एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटी की हत्या का आरोप लगा तो खुद को लगाई आग

Bahraich Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। बलरामपुर के मंडरहुआ गांव निवासी एक व्यक्ति पर उसके दामाद ने बेटी को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। इससे क्षुब्ध ससुर ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल बहराइच लेकर आए हैं। इसके अलावा अन्य दो घटनाओं में किशोरी समेत दो महिलाएं आग की चपेट में आकर झुलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर के गैसड़ी थाना अंतर्गत मंडरहुवा गांव निवासी घिर्राऊ प्रसाद (45) की पुत्री रक्षा देवी (25) का विवाह सात साल पूर्व श्रीमुहानी गांव में दुर्गेश के साथ हुआ था। रक्षा देवी के दो बच्चे भी हैं। रक्षा बच्चों समेत एक सप्ताह से ससुराल से गायब है। पहले तो ससुरालीजनों ने यह बात छिपाई लेकिन जब घिर्राऊ को मालूम हुआ तो उसने रक्षा की खोजबीन शुरू की। बेटी का कहीं पता नहीं चल सका। घिर्राऊ को शक है दामाद दुर्गेश ने बेटी की हत्या कर दी है। लेकिन, दामाद ने ससुर पर ही रक्षा की हत्या करने का आरोप जड़ दिया। इस बात से क्षुब्ध घिर्राऊ ने गुरुवार की शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, वह गंभीर रूप से झुलसा है। उसे जिला अस्पताल बलरामपुर से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर है।
उधर, फखरपुर थाना अंतर्गत सरायकाजी गांव निवासी रुबिया (25) का उसके पति सद्दाम हुसैन से मायके जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। पति ने रुबिया को पीट दिया, इसके बाद रुबिया ने कमरे में खुद को आग लगा ली। जब तक रुबिया को बचाया जाता वह बुरी तरह झुलस गई। पति मौके से फरार हो गया। आननफानन मायके वालों को सूचित करते हुए रुबिया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रुबिया के पिता मो. शाबिर ने बताया कि सद्दाम नशे का आदी था। आए दिन वह बेटी मारता पीटता था। चिकित्सकों के मुताबिक रुबिया 80 प्रतिशत जल चुकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली अंतर्गत नाजिरपुरा नई बस्ती मोहल्ला निवासी रुही (14) पुत्री निसार, शुक्रवार की सुबह स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच स्टोव फट जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें