एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलविदा जुमा पर अल्लाह की बंदगी

Bahraich Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। रहमत बरकत और मकफिरत वाले विशेष महीने के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग उमड़े। रमजानुल मुबारक के अंतिम शुक्रवार पर अलविदा की नमाज अदा कर सभी ने मुल्क में शांति, भाईचारगी, खुशहाली और तरक्की के लिए अपने मालिक हकीकी के सामने नम आंखों से दुआ मांगी। नमाज स्थल पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज का उत्साह शुक्रवार सुबह से ही देखते बना। दोपहर 12.30 बजे से विभिन्न मस्जिदों में बच्चे, जवान और बुजुर्ग नमाज के लिए इकट्ठा होने लगे। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर हजारों की तादात में शहर व ग्रामीण अंचलों के अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। काजीपुरा जामा मस्जिद, घंटाघर मकबरा अलावल खां बड़ीहाट मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। इसके अलावा चौक बाजार नानपारा मस्जिद, छोटी तकिया, बड़ी तकिया, नूरी मस्जिद बख्शीपुरा, फैजुउलूम मस्जिद, कादिरी मस्जिद दरगाह शरीफ, मैनेजरी मस्जिद दरगाह रोड मंसूरगंज सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें