एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर तरफ खुशियों का आलम, चमचमाए ईदगाह

Bahraich Updated Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। चांद का दीदार होते ही ईद मुबारक का सिलसिला शुरू हो गया है। अकीदतमंदों और रोजेदारों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा है। गुरुवार को ईदगाह चमचमा उठे। शुक्रवार सुबह होने वाली ईद की नमाज के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। बाजारों में पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। सिवइंयों की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम ईद का ऐलान होते ही लोग खुशी से चहक उठे। जिले में लगभग 1500 मस्जिदेें हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए साफ-सफाई कर व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है। ईद की खरीददारी के लिए शहर के घंटाघर, चौक बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार, छोटी बाजार, छावनी बाजार, चांदपुरा क्षेत्रों में कपड़े, सिवईं, मेवा, खजूर आदि की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं सूट और गहनों की खरीदारी में मशगूल दिखीं, वहीं बच्चों को रंग-बिरंगी टोपियों ने लुभाया। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
धर्मस्थलों की कड़ी सुरक्षा
धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों के पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में संबंधित थानाध्यक्षों को पल-पल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पीएसी के जवान क्षेत्रों में निरंतर गश्त भी कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि शहर को 13 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। सभी सीओ अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें