एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

10 घंटे बिना बिजली के रहे शहरवासी

Bahraich Updated Sun, 18 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच (ब्यूरो)। गोंडा स्थित 220 केवी बिजली पावर हाउस में तकनीकी खराबी आ जाने से शहर की पांच लाख आबादी को शनिवार को 10 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इस दौरान लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी में पेयजल के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की विद्युत आपूर्ति पड़ोसी जिला गोंडा स्थित 220 पावर हाउस से संचालित होती है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। दोपहर तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो लोगों ने उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क न होने से नागरिक उपकेंद्र पहुंच गए। विद्युत कर्मियों से पता चला कि गोंडा से आपूर्ति ठप हुई है। बिजली कब आएगी, इसकी सही जानकारी विद्युतकर्मी नहीं दे सके। शाम छह बजे के करीब आपूर्ति शुरू हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन आधे घंटे के बाद आपूर्ति फिर ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों को सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हुई। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि गोंडा में 220 पावर हाउस में गड़बड़ी के चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। खराबी को दूर कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें