एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी भी हड़ताल में कूदे मरीज परेशान

Bahraich Updated Sun, 17 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को अब चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी परिषद ने भी समर्थन दे दिया है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय, होम्योपैथिक कार्यालय, संक्रामक रोग विभाग समेत अन्य कार्यालयों में ताले लटकते रहे, जिस कारण मरीज परेशान हुए। इमरजेंसी सेवाएं संचालित हैं। हड़ताल के पांचवें दिन भी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साझा मंच राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के प्रांतीय आह्वान पर जिले के कर्मचारी 12 नवंबर से लामबंद हैं। अधिकार मंच के आंदोलन को विकास भवन कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, इंजीनियर्स डिप्लोमा संघ समेत अन्य संगठन भी समर्थन दे रहे हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि आंदोलन को कर्मचारी समर्थन दे रहे हैं। पांचवें दिन फाइलेरिया, मलेरिया, संक्रामक रोग, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, सीएमएसडी स्टोर, होम्योपैथिक, टीबी क्लीनिक, कुष्ठ अधिकारी कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में तालाबंदी की गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवा को कर्मचारियों ने बाधित नहीं किया है।
वहीं, अन्य सरकारी कार्यालयों में शनिवार को भी ताले लटकते रहे। कोषागार में भी कामकाज ठप रहा। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के अध्यक्ष आरसी चौधरी व महासंघ के अध्यक्ष शाहिद लाला ने बताया कि मांगें नहीं पूरी हुईं तो राज्यकर्मी 17 नवंबर से आंदोलन तेज करेंगे। विकास भवन में कर्मचारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में सभी ने जमकर नारेबाजी की। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि संघ की एक टीम ने विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें