एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो लोगों ने खाया विषाक्त हालत गंभीर

Bahraich Updated Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। युवती समेत दो लोगों ने गुरुवार को खुदकुशी करने की मंशा से विषाक्त खा लिया। इसकी भनक लगते ही दोनों को उनके परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। हरदी थाना अंतर्गत गदामार खुर्द गांव निवासी रेनू (22) घरेलू कलह के चलते परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह उसने घर में रखा विषाक्त खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवार वालों को इसकी भनक लगी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रेनू की हालत नाजुक बताई है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर सरैंया गांव निवासी राजकुमार (30) ने भी घरेलू कलह में विषाक्त खा लिया है। राजकुमार की हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें