एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास

Bahraich Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नानपारा (बहराइच)। पुरानी बाजार मोहल्ले में बच्चों के गेंद के विवाद को लेकर देवर ने सड़क पर भाभी की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध भाभी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर जान देेने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी सुशीला पत्नी दुर्गा प्रसाद के बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद उछलकर सुशीला के देवर ईश्वर शरण के घर में चली गई। ईश्वर शरण घर के अंदर से बच्चाें के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए निकला। सुशीला ने देवर की तेज आवाज सुनी तो वह भी घर से निकल आई। बच्चों के प्रति अपशब्द को सुनकर उसने विरोध जताया। यह बात ईश्वरशरण को नागवार गुजरी। उसने सड़क पर ही भाभी की लात घूंसों से पिटाई कर दी। लोगों के सामने देवर द्वारा पिटाई कर अपमानित किए जाने से क्षुब्ध सुशीला घर के अंदर से केरोसिन का डिब्बा उठा लाई और उसने सड़क पर ही अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इसकी सूचना मोेहल्लेवासियाें ने कोतवाली को दी। तत्काल पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस सुशीला और ईश्वरशरण कोे कोतवाली ले गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि सुशीला से तहरीर ली गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें