एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निर्माणाधीन मॉडल शॉप गिराया

अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 31 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बन रहा माॉडल शाप गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

सुप्रीमकोर्ट के हाईवे से शराब की दुकानें हटाए जाने के आदेश के बाद दुकान मालिक रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास मॉडल शॉप खुलने का आसपास के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान लोगों ने मॉडल शॉप के लिए बन रहीं दुकान की दीवार को भी ढहा दिया। एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, रायपुर राजा मोहल्ले में भी शराब की दुकान खुलने की सूचना से भड़के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीमकोर्ट की ओर से एक अप्रैल से हाईवे से सटी शराब की सभी दुकानों को लगभग 500 मीटर अंदर स्थापित किए जाने का आदेश पारित किया था। आदेश को लागू करने के लिए आबकारी विभाग ने सभी दुकानों को हाईवे से हटाने का निर्देश दिया है।

लगभग 180 शराब की दुकानें हटाई जानी हैं। अग्रसेन चौक स्थित मॉडल शॉप को भी हटाया जाना है। अब मॉडल शॉप को रेलवे स्टेशन स्थित एक खाली पड़ी जमीन में स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके बगल में ही धार्मिक स्थल है। जबकि सामने ही रिहायशी कॉलोनी भी है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए शुक्रवार को आसपास के सभी नागरिक सड़क पर उतर आए। मोहल्ला निवासी कुलवंत कौर, प्रेम कुमार, डीके शुक्ला, पर्थ अग्रवाल, गुड्डू, डॉ. श्याम गंभीर, रिजवान, मुमताज, नूर आलम, चांदबाबू, राजू, मोनू समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही मॉडल शॉप के लिए बनाई जा रही दुकान की दीवार को भी ढहा दिया। सूचना मिलने पर दरगाह एसओ मौके पर पहुंचे। जिस पर आक्रोशित लोगों से उनकी नोकझोंक भी हुई।

दरगाह थानाध्यक्ष जेएन शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर गौरांग राठी की ओर से की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली देहात के रायपुर राजा मोहल्ले में भी शराब की दुकान खोले जाने से आक्रोशित लोगों ने समाजसेवी देवानंद सिंह की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने दुकान को किसी दूसरे स्थान पर संचालित किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें