एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी

Ballia Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। जिला अस्पताल में दवाएं उपलब्ध न होने पर हुए हंगामे के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस ने कई जगह छापामारी की। इसमें कोई छात्र नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ पत्रक देने पहुंचे छात्रों ने 27 जून को जिला अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। सीएमओ और सीएमएस का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी हुई। एक चिकित्सक और कर्मचारी को भी पीटा गया। इस मामले में 11 नामजद समेत दर्जनों अज्ञात छात्रों पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है। छात्र जिला अस्पताल में जरूरी दवाएं और इंजेक्शन न होने से नाराज थे। छात्रों ने बैठक कर स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों को पत्रक देने का निर्णय लिया था। पत्रक देते समय ही चिकित्सा अधिकारियों से कहासुनी हो गई। छात्रों की धरपकड़ के लिए एसपी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने नगर के हरपुर मिड्ढी, जापलिनगंज, बहादुरपुर, हनुमानगंज आदि स्थानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें