एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो सप्ताह से फुंके हैं दो ट्रांसफार्मर

Ballia Updated Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीहरोड। स्थानीय बाजार में विद्युत आपूर्ति करने वाले दोनों ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से फुंके पड़े हैं। इस पूरे बाजार में रात में अंधेरा छाया रहता है। आरोप है कि अवैध कनेक्शनों के ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में 62 केवीए एवं 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। एक पखवारे पूर्व दोनों ट्रांसफार्मर जल गए। इससे बाजार के पूर्वांचल बैंक, एलआईसी शाखा, जनसेवा केंद्र और बड़ी दुकानों आदि में दिन-दिन भर जेनरेटर चला कर काम चलाया जा रहा है पर आम उपभोक्ता बिजली न मिलने से तड़फड़ा कर रह जा रहे हैं। स्थिति यह है लोग अपने मोबाइल को चार्ज कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं।
बाजार निवासी राजनारायण वर्मा, देवकृष्ण यादव, मुन्ना सिंह, डा. जयराम पांडेय, राजेश प्रसाद, सीताराम वर्मा आदि ने कहा कि सांसद नीरज शेखर ने 62 केवीए का यह ट्रांसफार्मर खास बाजार के लिए लगवाया था। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी संख्या में इससे अवैध कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं, जिससे ओवरलोड से ट्रांसफार्मर जल जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में टकरसन फीडर के जेई रवींद्र सिंह ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उपभोक्ताओं द्वारा यदि ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर लाया जाता है तो इसे बदल दिया जाएगा। 62 केवीए के ट्रांसफार्मर की एक खूंटी पहले से जली हुई है, जिसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें