एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एएम पीजी कालेज में स्नातक की सीटें बढ़ीं

Ballia Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामगढ़। अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा में बीए प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि को लेकर छात्रों का प्रदर्शन सफल साबित हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेज में स्नातक की सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दिया है। अब यहां 120 की बजाय 650 सीटों पर प्रवेश होगा। इससे कालेज के छात्र सहित क्षेत्र के अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के अभाव के कारण विश्वविद्यालय नियमावली के मुताबिक इस वर्ष कालेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए 120 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिसके लिए कालेज प्रशासन ने 150 आवेदन फार्म ही वितरित किया। पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज पर प्रवेश सुनिश्चित किया था। 19 जुलाई को प्रवेश फार्म वितरण बंद कर दिया गया था। सीटें घटने और फार्म न मिलने से नाराज छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दो बार जाम लगाया। दूसरी बार प्रदर्शन में प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने एसडीएम बैरिया शीतला प्रसाद यादव की उपस्थिति में सीट वृद्धि के लिए आश्वासन दिया था। इस पर विश्वविद्यालय ने प्रशासन ने सीटें बढ़ाकर 650 कर दिया है। फार्म का वितरण शुरू हो गया है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कालेज प्रशासन ने प्रवेश संबधी समस्याओं को विश्वविद्यालय के समक्ष प्रमुखता से रखा था। विश्वविद्यालय ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए सीटें बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें