एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुरेंद्र राय वकील ही नहीं सामाजिक वक्ता भी थे

Ballia Updated Thu, 28 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेंद्र नाथ राय की तैल चित्र प्रतिमा का अनावरण बुधवार को मुख्य अतिथि काबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी और विशिष्ठ अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनिल प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि स्व. सुरेंद्र नाथ राय एक अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक वक्ता भी थे। कोई भी व्यक्ति बिना वक्ता के अधिवक्ता नहीं हो सकता है। बलिया बार में ऐसे अधिवक्ता अगर राजनीतिक रूप में आते हैं तो इस बलिदानी धरती पर चित्तू पांडेय, लोकनायक जय प्रकाश नारायण जैसे समाज सुधारक होंगे। इसी क्रम में वह स्व. शिवकुमार राय, अजय कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह और अभय नारायण राय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ठ अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. सुरेंद्र नाथ राय जैसे लोगों का व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा अमर रहता है। इसी क्रम में जिला जज चिंतामणि तिवारी ने कहा कि बार और बेंच में आपसी सामंजस्य बनाकर रखने वाले निर्भीक विधिवक्ता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस मौके पर सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रताप सिंह, कौशल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें