एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतरमंडलीय जूनियर बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप

Ballia Updated Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। वीर लोरिक स्टेडियम में खेले जा रहे अंतरमंडलीय जूनियर बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री नारद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइलन मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर एवं इलाहाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने अपनी जीत दर्ज कराई। दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ हास्टल एवं गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल विजय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर एवं इलाहाबाद के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर 25-05, 25-04 तथा 25-09 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ हास्टल एवं गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल 25-09, 25-20 तथा 25-10 से विजया रहा। इसके पूर्व प्रात: कालीन सत्र में पहला क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर मंडल एवं विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल 25-04, 25-04 तथा 25-07 से विजयी रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच इलाहाबाद मंडल एवं वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें इलाहाबाद की टीम 16-25, 25-21, 26-24 , 25-17 और 15-10 से तीसरा मैच स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ एवं आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ 25-12, 25-15 तथा 25-09 से विजयी रहा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर एवं लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 25-03, 25-12 तथा 25-08 से विजयी रहा। फाइनल मैच रविवार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर अवैतनिक सचिव उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन सुनील कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, राष्ट्रीय खिलाड़ी सारंगधर राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डा. अभिमन्यू सिंह आदि अतिथियों को स्वागत क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर एवं सचिव जिला वालीबाल एसोसिएशन अमलेंद्र कुमार शुक्ल ने बुके भेंट एवं माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें