एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर परीक्षा से लौटाया अमर उजाला ब्यूरो बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित श्री सहजानंद बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छ

Ballia Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित श्री सहजानंद बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने डीएम को शपथ पत्र के साथ पत्रक सौंपा है। आरोप लगाया गया है कि पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने के कारण प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र ले लिया और परीक्षा से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर बभनौली की छात्रा काजल तिवारी पुत्री धीरेंद्र प्रताप तिवारी ने सोमवार को डीएम सौंपे पत्रक में आरोप लगाया है कि हाई स्कूल की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित श्री सहजानंद बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दे चुकी है। छह मार्च को जब गणित की परीक्षा देने गई, तो प्रधानाचार्य ने परीक्षा देने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। जब पैसा देने में असमर्थता जताई तो प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र ले लिया और उसकी जगह दूसरी छात्रा को बैठा दिया। विरोध करने पर दुर्व्यवहार करते हुए स्कूल से भगा दिया। छात्रा ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आरोपी पर एफआईआर भी दर्ज कराया जाए। छात्रा के साथ उसकी मां सुनैना देवी, नवीन राय चुन्नू, विश्वनाथ मिश्र, संतोष तिवारी, रितेश, दयाशंकर आदि भी थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें