एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने गैस के लिए लगाया जाम

Ballia Updated Mon, 31 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुबहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। रविवार सुबह सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिए और ‘लूटना बंद करो’ की नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझा कर किसी प्रकार जाम समाप्त कराया। रविवार के दिन गैस के लिए सहरसपाली गोदाम पर सैकड़ों उपभोक्ता सात बजे ही इकट्ठा हो गए। लेकिन सिलेंडर की गाड़ी न आने के कारण उनका गुस्सा फूटने लगा और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को बाधित कर दिया। जाम की सूचना पर सहरसपाली पहुंचे पूर्व मंत्री भरत सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि रघुपति ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मौके पर पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी रमेंद्र यादव, उपजिलाधिकारी बच्चालाल मौर्य, सीओ सिटी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सामने उपभोक्ताओं में सिलेंडर बंटवाया। साथ ही बार-बार गैस के लिए सड़क जाम हो जाने पर इसका हल निकालने के लिए एजेंसी वितरक को निर्देश दिया। इस दौरान जिला ग्रामीण संवाददाता संघ के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने डीएसओ एवं एसडीएम को अवगत कराया कि जो ग्रामीण उपभोक्ता गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने आते हैं, उनसे भी ढुलाई चार्ज लिया जाता है। जिस पर एजेंसी को निर्धारित मूल्य ही लिए जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र गिरी, दीपक सिंह, सुनील पटेल, रणजीत पाठक, सतीश दुबे, शोभा पाठक, राजा पाठक, सुग्रीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें