एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब एसबीआई में जमा करें अर्थदंड

Ballia Updated Mon, 26 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया (ब्यूरो)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ‘पावर ज्योति’ खाता का शुभारंभ नगर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में किया गया। प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि अब स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कोई भी दंड राशि जमा करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने इस योजना के बारे में बताया कि यह न्यायपालिका, प्रशासन एवं पुलिस व स्टेट बैंक का संयुक्त प्रयास का नतीजा है। यह न्याय प्रक्रिया को और अधिक धारदार बनाने के लिए तैयार की गई है। जनपद न्यायाधीश सीएम तिवारी ने कहा कि इस योजना से लघु दंड प्राप्त लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के वाराणसी परिक्षेत्र के उपमहाप्रबंधक गोपाल कृष्ण दास ने कहा कि अब कोई भी आदमी अपनी दंड राशि स्टेट बैंक में जमा करा सकता है। उन्होंने उच्च न्यायालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोक सेवा का अवसर प्रदान किए जाने पर हम आपको धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर ज्वाइंट रजिस्ट्रार (इंसपेक्सन) श्री फैज आलम खान, पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, एडीएम केपी सिंह सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन राजीव उपाध्याय और मुख्य शाखा प्रबंधक वीके सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें