एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र संघ मोर्चा ने आंदोलन के लिए चेताया

Ballia Updated Mon, 02 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्टेशन पर व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर करने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
कहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव
बांसडीहरोड। छात्रसंघ युवा मोर्चा दुबहर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में छात्रों ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन की साफ सफाई, पेयजल, ट्रेनों की ठहराव आदि मुद्दों को उठाया। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे रेल राज्य मंत्री से शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि स्टेशन पर इस समय दुर्व्यवस्था अपने चरम पर है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां पर न तो पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और नहीं रोशनी की ही माकूल व्यवस्था है। इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्रासिंग का गेट प्राय: टूटा रहता है। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। कहा है कि बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई, रेलवे क्रासिंग फाटक को तत्काल दुरूस्त कराया जाय। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो छात्रसंघ युवा मोर्चा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से शिकयत करने के साथ ही आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजीत यादव, साधु यादव, आेंकार यादव, डंपी यादव, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें