एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोक

Ballia Updated Wed, 04 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुखपुरा/बांसडीह। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के सड़क हादसे में मौत पर भाजपाजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सुखुपरा स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान पर बैठक कर उनकी गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे एक सरल स्वभाव व मृदुभाषी जुझारू नेता थे। उनके निधन से भाजपा की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति करना मुश्किल है। इस मौके पर तूफानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, नन्हकू, मनीष सिंह, महेंद्र प्रताप,सच्चितानंद सिंह, बसंत सिंह आदि रहे। उधर बासंडीह क्षेत्र के काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य डा. डीके शुक्ल की अध्यक्षता में एक शोकसभा हुई। इस मौके पर प्रदीप गुप्त, संजय सिंह, सुमित रंजन, माखन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बलिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर के निधन पर शोकसभा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे एक कुशल प्रशासक थे। महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार पांच बार विधायक रह कर उन्होंने खुद को बखूबी साबित भी किया था। इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तपन सिकदर एक प्रभावी नेता के रूप में रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें