एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पोल पर बिजली ठीक करते समय संविदाकर्मी झुलसा

Ballia Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनियर। पोल पर बिजली सही करते समय करंट प्रवाहित कर दिए जाने से संविदा पर तैनात लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विभागीय लाइनमैन समेत दो को बंधक बना लिया। गांववालों ने विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप कर दिया और केंद्र पर ताला जड़ दिया। पुलिस और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नरेंद्र सिंह के आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन उमा चौहान गुरुवार को विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच तार में करंट प्रवाहित कर दिया गया, जिससे झुलसकर वह नीचे गिर पड़ा। इससे नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन समेत दो को बंधक बना लिया। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर सभी क्षेत्रों की बिजली अपूर्ति ठप कर दी और केंद्र पर ताला जड़ दिया। आंदोनलरत विद्युत कर्मियों ने झुलसे लाइनमैन को चारपाई पर लादकर मनियर स्टैंड पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि मौके पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता व उच्चाधिकारियों को भेजा जाए। झुलसे लाइनमैन को विभागीय अधिकारी 50 हजार रुपये मुआवजा दें। साथ उपचार का पूरा खर्च विभाग दे। विद्युत उपभोक्ताओं ने 10 से पांच दिन में व रात में 10 बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति दी जा जाए। सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह, सीओ अजय कुमार, विद्युत उपखंड अधिकारी रामपाल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद गांववालों ने जाम समाप्त कर दिया।
जाम करने वालों में मुख्य रूप से गोपालजी सिंह, बसंत कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन सिंह, संजय कुमार, दिलीप सिंह, गिरिजा राय, अजय पटेल, घूरा पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें