गड़वार। लूट, छिनैती सहित कई मामलों में पांच हजार के इनामिया बदमाश सहित दो अपराधियों को एसओजी तथा गड़वार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। पुलिस की माने तो पकड़े गए बदमाश दुबहर थाने में बाइक लूट के मामले में वांछित थे।
पिछले 22 सितंबर की दोपहर बलिया बैरिया मार्ग स्थित दुबहर के पास टावर का कार्य करने वाले गाजीपुर निवासी राजेश पांडेय की बाइक छीन ली गई थी। इस मामले में एसपी ने एसओजी टीम और थाने की पुलिस को तत्काल खुलासे का निर्देश दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को गड़वार एसओ नीरज पाठक और एसओजी टीम के अनिल सिंह को सूचना मिली कि दो बदमाश पचखोरा के पास स्थित झुंगरी नहर से लूट की बाइक से कहीं जा रहे हैं। हरकत में आई पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मौके से लूट की बाइक सहित धर दबोचा। पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों में खेजुरी निवासी मलखान सिंह पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसे पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। जबकि पकड़े गए नीरज सिंह की भी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।