एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंपाइन पर पांच लाख रुपये की छूट

Ballia Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उमेश मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया। गेहूं व धान की फसल बोने वाले बड़े व छोटे किसानों के लिए खुशखबरी है। उन्हें फसलों की मड़ाई के लिए अब दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। अब घर बैठे ही कंपाइन मशीन (हारवेस्टर) की सुविधा मिल सकेगी। कारण कि अब कंपाइन मशीन कदम-कदम पर उपलब्ध होगी, क्योंकि मशीन की खरीद पर शासन की ओर से अब पांच लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का प्राविधान लागू हो गया है। किसी भी कंपनी की इस मशीन पर किसानों को उपरोक्त धनराशि माफ होगा। इसके लिए लक्ष्य जिला कृषि विभाग की ओर को आगामी 15 दिनों के भीतर ही प्राप्त हो जाएगा।
जिले का कुल क्षेत्रफल 2981 वर्ग किमी. निर्धारित है। इसमें खेती का क्षेत्रफल दो लाख 99 हजार 265 हेक्टेयर एवं बोया जाने वाला क्षेत्रफल दो लाख 22 हजार 66 हेक्टेयर है। जिले में एक लाख 63 हजार 974 हेक्टेयर खरीफ, एक लाख 80 हजार 102 हेक्टेयर रबी एवं 4117 हेक्टेयर जायद की फसल लगाई जाती रही है। अकेले गेहूं की खेती एक लाख 36 हजार 675 हेक्टेयर एवं धान की खेती एक लाख 22 हजार 216 हेक्टेयर भूमि पर की जाती है। गौर करें तो पिछले आधे दशक से ही मजदूरों के अभाव में किसानों ने गेहूं एवं धान की फसल मड़ाई के लिए कंपाइन मशीन की सुविधा लेनी शुरू कर दी है। श्रमिकों के अभाव में गेहूं तथा धान की फसलों में करीब 60 फीसदी हिस्सा कंपाइन मशीन के माध्यम से मड़ाई की जाती है। कंपाइन मशीन पर अन्य प्रांतों में पहले से ही सब्सिडी का प्रावधान था। प्रदेश सरकार की ओर से कृषि सुविधाओं के ध्यानगत यह पहल की गई है। मौजूदा समय में सामान्यत: निजी कंपनियों के कंपाइन मशीनों की कीमत आठ से 16 लाख रुपये बताई जा रही है। कृषि अधिकारी तेज प्रताप शाही ने बताया कि लक्ष्य प्राप्त होने के बाद किसानों से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


अब देखना है कि जिले में इसकी खरीददारी कितनी और कब तक हो जाती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें