एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

29 उम्मीदवारों को मिले सौ से भी कम मत

Ballia Updated Mon, 09 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2012 खट्टे-मीठे अनुभव के साथ शनिवार की देर शाम तक हुई मतगणना के बाद संपन्न हो गया। इस चुनाव में एक नगर पालिका व दो नगर पंचायतों को छोड़कर जनता ने हर जगह परिवर्तन किया है। परिवर्तन हुए निकाय क्षेत्रों के निर्वाचित चेयरमैन के लिए यह कुर्सी नई होने के साथ ही मिलने वाली जिम्मेदारी भी चुनौती पूर्ण होगी, क्योंकि चुनाव में उप विजेता रहे इन क्षेत्रों के प्रत्याशी उन्हें हर जगह घेरने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा इस चुनाव में शर्मनाक हार प्राप्त करने वाले प्रत्याशी भी आने वाले दिनों में बेहतर करने की कोशिश कर जनता की नजर में अपनी छवि बनाने के लिए अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नगर पंचायत व नगर पालिका में शर्मनाक हार की श्रेणी में सबसे अधिक बिल्थरारोड, बांसडीह व सहतवार के प्रत्याशी हैं। इन तीनों नगर पंचायत के पांच-पांच प्रत्याशियों को सौ से कम मत मिले हैं। नगर पालिका रसड़ा में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव पर नजर डाले तो सुनील कुमार साहू को 65 मत व सनंदन को 54 मत मिले हैं। सिकंदरपुर नगर पंचायत की मुन्नी देवी को 48 तथा रेवती में तीन अभिज्ञान 40, रविशंकर 69 व सुनैना देवी को 76 मत मिले हैं। बिल्थरारोड नगर पंचायत के देवेंद्र गुप्ता 72, अशोक मधुर 71 मत मिले हैं।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें