एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधिकारियों संग बैठक में विधायक ने दिखाई तल्खी

Ballia Updated Tue, 17 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को नगर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में यूपीपीसीएल, सिंचाई और नलकूप विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली, पानी आदि विषयों पर गहन मंत्रणा की गई। इस दौरान विधायक ने तल्ख तेवर दिखाए। विधायक ने शासन से निर्धारित पर्याप्त बिजली और नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचाने की दशा में आंदोलन व घेराव करने की चेतावनी दी। विधायक के तेवर को देखकर बैठक में अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों संग बैठक में विधायक ने रतसर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर गहरा रोष प्रकट किया। मुख्य अभियंता को काल कर आंदोलन व घेराव की धमकी दी। अधिशासी अभियंता बीबी राय ने बताया कि रतसर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करमौता 33 केवीए फीडर से होता है। सिकंदरपुर व रतसर ट्रांसफारमर की क्षमता 10 एमवीए और करसड़ का पांच एमवीए का है। विद्युत संचालित होने की कुल क्षमता 20 एमवीए है। इस दशा में बिजली सुचारु रूप से नहीं मिलती है। इस पर विधायक ने अधिशासी अभियंता पारेषण मऊ आरएन यादव एवं मुख्य अभियंता आजमगढ़ राजेंद्र प्रसाद से वार्ता पर सहमति बनी। तय हुआ कि 132 केवीए करमौता की क्षमता वृद्धि कर 40 एमवीए ट्रांसफारमर नहीं लगाया जाता, तब तक सिकंदरपुर को नए बने 33 केवीए लाइन से 12 एवं रतसर तथा कड़सर को पुराने 33 केवीए से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से की जाएगी। नहरों में अब तक टेल तक पानी नहीं पहुंचने की दशा में सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर रोष प्रकट किया। इस पर अधिशासी अभियंता ने लिखित आश्वासन दिया कि फेफना विस के सभी रजवाहों, माइनरों में तत्काल पानी छोड़ा जाएगा। अभियंता ने मौके से ही संबंधित कर्मचारियों को पानी छोड़ने का आदेश दिया। विधायक श्री तिवारी ने बैठक के दौरान नलकूप के अधिकारियों से विस क्षेत्र में बंद व चालू पंपों की सूची मांगी तो कोई भी इसकी जानकारी नहीं दे सका। इस पर विधायक ने दो दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम जीडी सिंह, द्वितीय बीबी राय, एसडीओ आशीष कुमार, जेई मुख्तार अहमद, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी तिवारी, एई बीसी प्रसाद, जेई श्रीकांत प्रसाद, रवींद्रनाथ सिंह, अशोक कुमार, नलकूप एसडीओ लालचंद यादव, जेई कन्हैया लाल व रामध्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें