एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुकदमे वापस न हुए तो जाएंगे सीएम दरबार

Ballia Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। भारतीय छात्रसंघ भारत की जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को संगठन के भगवानपुर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें अराजकतत्वों द्वारा टीडी कालेज में छात्रनेताओं के साथ मारपीट की घटना की निंदा की। इसमें विभिन्न कालेजों के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता शैलेश सिंह शौर्य ने कहा कि छात्रनेता छात्रों का सेवक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिस तरह जिला प्रशासन राजनैतिक दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है। उससे स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन माननीय उच्च न्यायालय एवं लिंगदोह समिति के सिफारिशों की अवहेलना कर रहा है। छात्रनेता सिद्धार्थ शंकर राय ने कहा कि प्रशासन ने पांच दिनों के अंदर छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया तो सीएम से मिलकर प्रशासन के कार्यों की शिकायत की जाएगी। धनु ठाकुर, मनीष सिंह, अंकुर तिवारी, अजीत सिंह, अजय पांडेय, प्रशांत राव, आशीष चौबे, सत्यम सिंह, अजय यादव, चंदन तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, छात्र संघ मोर्चा के तत्वावधान में एक अगस्त को टीडी कालेज के छात्रों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन होगा। इस दौरान सीट वृद्धि की मांग की जाएगी। इसकी जानकारी छात्र संघ मोर्चा के अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने छात्रों एवं छात्र नेताओं से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें