बलिया। बलिया संसदीय क्षेत्र की सड़काें को गड्ढामुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सांसद नीरज शेखर के प्रयास और पहल के बाद प्रदेश सरकार ने जिले की सड़कों के निमित्त विभिन्न योजनाओं तहत 437.99 लाख रुपये अवमुक्त किया है। इसमें पीएमजीएसवाई के तहत 53.95 लाख एवं तेरहवां वित्त आयोग से 384.04 लाख रुपये पारित कराए गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि रघुपति ने बताया कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने तथा मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश सरकार ने सांसद नीरज शेखर के पहल पर 13वें वित्त आयोग से शिवाल से मानगढ़ मार्ग के लिए 11.67 लाख, एनएच 19 से बकुल्हा रेलवे स्टेशन मार्ग के लिए 19.81 लाख, बलिया-बांसडीह मार्ग के लिए 30.88 लाख, चितबड़ागांव रेलवे फीडर मार्ग के लिए 05.86 लाख, करमानपुर से नारायणगढ़ मार्ग के लिए 15.36 लाख, रानीगंज-इब्राहिमाबाद करनछपरा मार्ग के लिए 14.63 लाख, जयप्रकाश नगर से लक्ष्मणछपरा मार्ग के लिए 36.58 लाख और बैरिया से भोजापुर संपर्क मार्ग के लिए 14.63 लाख, हृदयपुर अंबेडकर गांव मार्ग के लिए 14.63 लाख, करनछपरा-धतुरीटोला मार्ग के लिए 3.67 लाख, शिवटोला से रिंगबंधा तक 16.83 लाख, सुरेमनपुर नारायणगढ़ मार्ग के लिए 7.31 लाख, सुरेमनपुर श्रीनगर मार्ग से गंगापुर मार्ग के लिए 7.31 लाख, सोनबरसा से दलनछपरा अंबेडकर गांव के लिए 3.67 लाख, गंगापुर संपर्क मार्ग के लिए 7.31 लाख, सोनबरसा गांव संपर्क मार्ग के लिए 10.98 लाख, सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग से अंबेडकर गांव श्रीनगर संपर्क मार्ग के लिए 3.67 लाख, एनएच 31 से रामुपर टिटिहीं मार्ग के लिए 6.22 लाख, पारा कासिमाबाद से रोहिणी संपर्क मार्ग के लिए 7.21 लाख, गाजीपुर बलिया मार्ग के लिए 24.98 लाख, मरदह कासिमाबाद मार्ग के लिए 26.26 लाख, परसा-बाराचवर तिराहीपुर मार्ग के लिए 76.26 लाख, शहनिंदा-सेमरा शेरपुर मार्ग के लिए 21.68 लाख, अकटहीं ताजपुर डेहमा गड़ार मार्ग के लिए 43.37 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से हैदरगंज सिपाही का पुरा मार्ग के लिए 7.23 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। श्री सिंह ने बताया शासन की मंशा है कि उपरोक्त सभी कार्य 31 नवंबर 2012 तक पूर्ण करा लिए जाए।