बलिया। पितृपक्ष खत्म हो गया और नवरात्र के पहले दिन बाजार गुलजार हो गया। कपड़े और आभूषण की खरीदारी के साथ ही मकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने का सिलसिला आज से शुरू हो गया।
दुकानदारों की माने तो बाजार में फिलहाल कपड़े, फल और आभूषण की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। इससे कारोबारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। नवरात्र में ट्रेनों में भी भीड़ प्रतिदिन की अपेक्षा बढ़ गई थी। कोई अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाजार में जहां पुलिस को सक्रिय दिखी, वहीं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा में लगी हुई थी।कपड़े व आभूषण की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानदार छुट्टी जैसा माहौल महसूस कर रहे हैं।